Move to Jagran APP

आजादी का अमृत महोत्सव को समर्पित बाइक रैली को हरि झंडी दे रवाना किया

फिरोजपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के संदर्भ में विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाई गई है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 06:36 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 06:36 PM (IST)
आजादी का अमृत महोत्सव को समर्पित बाइक रैली को हरि झंडी दे रवाना किया
आजादी का अमृत महोत्सव को समर्पित बाइक रैली को हरि झंडी दे रवाना किया

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : फिरोजपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के संदर्भ में विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाई गई है। जैसे बाइक रैली, सम्पूर्ण मंडल में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण, स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिवार के सदस्यों को सम्मानित करना, स्वच्छता अभियान, स्टेशनों पर जल सेवा और सम्पूर्ण मंडल में सेवा से संबंधित कार्यक्रम।

loksabha election banner

इसी कड़ी के तहत सोमवार को आरपीएफ के जवानों ने एक बाइक रैली निकाली जिसे अपर मंडल रेल प्रबंधक बलबीर सिंह और बीपी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह बाइक रैली मंडल के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए उत्तर रेलवे, प्रधान कार्यालय, नई दिल्ली पहुंचेगी तथा ऐसी बाइक रैली उत्तर रेलवे के अन्य मंडलों से भी निकाली गई है जो कि नई दिल्ली में सम्मिलित होकर जलियांवाला बाग जाएगी। इसके अलावा एक एलईडी से लैस वाहन मंडल के 18 स्थानों से सेवा पहल के रूप में गुजरेगा। इसके द्वारा रेलवे सुरक्षा बल के असाधारण कार्यों को वीडियो ग्राफिक संदेशों का प्रयोग करके प्रदर्शित किया जाएगा।

फिरोजपुर मंडल के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पूरे मंडल में व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। जिसके अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्थानों पर 20 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इन पौधों की उचित देखभाल की जिम्मेदारी पूरे मंडल में रेलवे सुरक्षा बल के नामित अधिकारियों की होगी। ये गतिविधियां 15 अगस्त, 2022 तक जारी रहेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.