नाबालिस से दुष्कर्म के आरोप में युवक नामजद
जासं, फिरोजपुर : नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने गांव न्यू बारेके के युव
By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jun 2018 11:04 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jun 2018 11:04 PM (IST)
जासं, फिरोजपुर : नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने के आरोप में थाना सदर पुलिस ने गांव न्यू बारेके के युवक को नामजद किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता के पिता ने बताया है कि उसकी 15 वर्षीय लड़की जो बचपन से ही सीधी व भोली है, के साथ गांव न्यू बराके निवासी ने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उनका परिवार बीते दिन खेत में मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर वे घर पहुंचे तो देखा कि उनके घर के पास भीड़ लगी हुई थी और आरोपित मौके से फरार हो गया था। एएसआइ दर्शन लाल ने बताया कि आरोपित बलवीर ¨सह उर्फ बिल्ला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें