अवैध रेत माइनिंग में नौ पर कस
अवैध रेत माइनिग करने के आरोप में थाना ममदोट की पलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों की तरफ से अपने खेतों में रेत की अवैध खुदाई की गई थी। पुलिस ने देखा तो अवैध माइनिग सामने आई थी।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : अवैध रेत माइनिग करने के आरोप में थाना ममदोट की पलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपितों की तरफ से अपने खेतों में रेत की अवैध खुदाई की गई थी। पुलिस ने देखा तो अवैध माइनिग सामने आई थी।
एएसआइ रोशन लाल ने बताया कि उप मंडल अ़फसर कम सहायक जिला माइनिग अ़फसर की तरफ से भेजी गई लिखित शिकायत के आधार पर थाना ममदोट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शिकायत में बताया गया कि गांव लक्खा सिंह वाला उताड़ में नाजायज माइनिग का रेत गड्ढा होने की सूचना थी, जिसके बाद मौके पर जांच दौरान पाया कि ताजा रेत और मिट्टी की नाजायज माइनिग हुई। हलका पटवारी की रिपोर्ट मुताबिक यह जमीन गुरनाम सिंह और गिरदावरी मोहन सिंह, करनैल सिंह निवासी वासियन गांव लक्खा सिंह वाला उताड़ के नाम पर है। इसी तरह से एएसआई हरबंस सिंह ने बताया कि उप मंडल अफसर कम सहायक माइनिग अफसर की शिकायत पर गांव चपाती ममदोट उताड़ में भी ताजा नाजायज माइनिग हुई थी। जिसके बा पुलिस ने सुखदेव सिंह, गुरदीप सिंह, पूरन सिंह, बूटा सिंह निवासी ममदोट उताड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एएसआइ बलदेव सिंह ने ममदोट घाटी के दो लोगों पर नाजायज माइनिग का केस दर्ज किया है।