संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिले के एक गांव की महिला का उसके ससुराल के साथ चल रहा विवाद सुलझाने का झांसा देकर उसे सुनसान जगह ले जाकर एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। सदर थाना पुलिस को पीड़ित महिला ने शिकायत दी कि उसके पति गुरजंट सिंह की मौत हो गई है। उसका ससुराल पक्ष के साथ किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। इससे पहले उसकी जान-पहचान जीत सिंह नामक व्यक्ति के साथ थी, जिसने उसका राजीनामा करवाने का झांसा दिया। 28 अक्टूबर की शाम करीब चार बजे आरोपित उसे घर से ले गया और रास्ते में नहर के निकट उसे दुष्कर्म का शिकार बनाया। पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपित ने उसे यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने घर आकर सारी बात परिवार वालों को बताई। एसआइ पर्मिला रानी ने बताया कि आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਖ਼ਬਰਾਂ ਪੜ੍ਹਨ ਲਈ ਇੱਥੇ ਕਲਿੱਕ ਕਰੋ!
1952 से 2019 तक इन राज्यों के विधानसभा चुनाव की हर जानकारी के लिए क्लिक करें।