पंचायती रास्ते के झगड़े को लेकर की मारपीट, नौ पर केस
गांव गजनी वाला में एक व्यक्ति से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों पर केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Jul 2020 03:29 PM (IST)Updated: Tue, 07 Jul 2020 03:29 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : गांव गजनी वाला में एक व्यक्ति से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने नौ लोगों पर केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस को दिए बयानों में दर्शन सिंह निवासी गांव गजनी वाला ने बताया कि पंचायती रास्ते के झगड़े को लेकर आरोपित राज सिंह, प्रकाश कौर और परमजीत सिंह निवासी गजनीवाला और छह अन्य लोगों ने उस पर हमला कर दिया। दर्शन सिंह ने बताया कि उक्त आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकियां भी दी।
एएसआइ गुरदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर उक्त आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें