गालियां निकालने से रोकने पर की मारपीट
गांव पंजेके उताड़ में गालियां निकालने से रोकने पर व्यक्ति से मारपीट के आरोप में पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Aug 2022 05:00 PM (IST)Updated: Wed, 10 Aug 2022 05:00 PM (IST)
संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय (फिरेाजपुर) : गांव पंजेके उताड़ में गालियां निकालने से रोकने पर व्यक्ति से मारपीट के आरोप में पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। थाना गुरुहरसहाय के एएसआइ त्रिलोक सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में राकेश सिंह निवासी पंजेके उताड़ ने बताया कि मंगलवार को आरोपित गुलजार सिंह, सुरजीत सिंह व जीतो बाई उसके घर के बाहर गाली-गलौच कर रहे थे तो उसने आरोपितों को ऐसा करने से रोका, जिसके चलते आरोपितों ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें