अटल जी की कमी हमेशा महसूस की जाएगी : सोढी
फिरोजपुर : कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत ¨सह सोढी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के देहांत पर दु:ख प्रकट किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 18 Aug 2018 03:56 PM (IST)Updated: Sat, 18 Aug 2018 03:56 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : कैबिनेट मंत्री राणा गुरमीत ¨सह सोढी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के देहांत पर दु:ख प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी हिंदी जगत के कवि और वक्ता के साथ-साथ राजनीति के प्रति अपनी सोच और सिद्धांत के साथ समझौता न करने की दृढ़ संकल्प शक्ति का प्रतीक थे। सोढी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने जीवन का हर पल राष्ट्र को समर्पित कर दिया था। उनका जाना एक युग का अंत है। आज चाहे वह हमारे के बीच नहीं हैं, लेकिन भारतीय लोकतंत्र और राजनीति में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की कमी हमेशा महसूस की जाएगी। उनकी तरफ से दी हुई प्रेरणा हमेशा हमारे के साथ रहेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें