जीआरपी ने पकड़े दो हत्याआरोपित
फिरोजपुर : गांव कटोरा में 21 सितंबर को सुबह नौ बजे रास्ते के विवाद को लेकर 30 वर्षीय सूरत ¨सह की हत्या के मामले में नामजद छह आरोपियों में जीआरपी थाना फिरोजपुर ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : गांव कटोरा में 21 सितंबर को सुबह नौ बजे रास्ते के विवाद को लेकर 30 वर्षीय सूरत ¨सह की हत्या के मामले में नामजद छह आरोपियों में जीआरपी थाना फिरोजपुर ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जीआरपी थाना प्रभारी बल¨वदर ¨सह ने बताया कि गांव में रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। आरोपित रेलवे की परिसंपत्ति में आकर झगड़ा कर रहे थे। इस झगड़े में सूरत ¨सह व एक अन्य व्यक्ति गंभीर से घायल हो गए थे। सूरत ¨सह को ज्यादा चोटें लगी थीं, उसे बेसबाल से पीटा गया था। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त घटना में शिकायत के आधार पर बलवंत ¨सह, अमनदीप कौर, जरमल ¨सह, अनूप ¨सह, गगनदीप ¨सह व प्रीतम कौर को नामजद किया था। इसमें से बलवंत ¨सह व अमनदीप कौर को जीआरपी ने पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि शेष चारों आरोपितों को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।