विदेश से सामान मंगवाने पर सात लाख की ठगी की
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : शहर के दो लोगों को विदेश से सस्ते दाम पर समान मगंवाना महंगा पड़ा, जब चंडी
By JagranEdited By: Published: Mon, 24 Sep 2018 10:45 PM (IST)Updated: Mon, 24 Sep 2018 10:45 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : शहर के दो लोगों को विदेश से सस्ते दाम पर समान मगंवाना महंगा पड़ा, जब चंडीगढ़ के एक डीलर ने उनके साथ सात लाख रुपये की ठगी मार ली। थाना सिटी फिरोजपुर पुलिस को भूपिंदर ¨सह निवासी कसूरी गेट नजदीक सिक्ख कन्या महाविद्यालय फिरोजपुर शहर ने शिकायत दी कि उसने और उसके साथी बचित्तर ¨सह ने चंडीगढ़ के रहने वाले राजेश कुमार को विदेश से लैपटॉप, चश्मे, लेडिज गारमेंट्स, परफ्यूम सस्ते रेट पर मंगवा कर देने के लिए सात लाख रुपये दिए थे। भूपिंदर ने आरोप लगाया कि अब तक न तो राजेश कुमार ने उनको विदेश से सामान मंगवाकर दिया और न ही रुपये वापस किए। थाना सिटी के एएसआइ सुखचैन ¨सह ने बताया कि आरोपित पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें