कैंट स्टेशन पर मिला अधेड़ का शव, नहीं हुई पहचान
फिरोजपुर : फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर वन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान हेतु सिविल अस्पताल में रखा गया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 12:26 AM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 12:26 AM (IST)
जासं, फिरोजपुर : फिरोजपुर कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर वन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव की पहचान हेतु सिविल अस्पताल में रखा गया है। आरपीएफ के एसआई रा¨जदर कुमार ने बताया कि दिन में दस बजे के लगभग स्टेशन पर गस्त कर रहे जवानों को उक्त शव के बारे में पता चला। यह शव एक नंबर से तीन नंबर प्लेटफार्म पर जाने वाले फुटओवरब्रिज के नीचे पड़ा था। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो सकी है, देखने से मृतक की उम्र 40 से 45 साल के बीच लग रही है। रंग सावंला है और ब्राउन रंग की जर्सी पहनी है। उन्होंने बताया कि शव की पहचान के लिए 72 घंटे तक शवगृह में रखा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें