रेलवे स्टेशन खाई फेमेके से अज्ञात शव मिला
फिरोजपुर फिरोजपुर के अधीन आते गांव खाई फेमेके के रेलवे स्टेशन से एक लावारिस लाश शनिवार की रात 8 बजे के करीब मिली है। गांव खाई फेमेके की पंचायत ने थाना जीआरपी पुलिस को सूचित कर दिया था।
जेएनएन, फिरोजपुर : फिरोजपुर के अधीन आते गांव खाई फेमेके के रेलवे स्टेशन से एक लावारिस लाश शनिवार की रात 8 बजे के करीब मिली है। गांव खाई फेमेके की पंचायत ने थाना जीआरपी पुलिस को सूचित कर दिया था। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थाना जीआरपी के एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि उनको गांव की पंचायत से फोन आया कि खाई फेमेके के रेलवे स्टेशन पर एक लावारिस लाश पड़ी है। जाँचकर्ता ने बताया अज्ञात लाश की उम्र 60-65 साल है, और उसने भंगवे रंग की कुरती और सफेद चादर पहनी हुई थी। जाँचकर्ता ने बताया कि मृतक लाश के पास एक डिब्बीदार छोटा तौलिया के पास पड़ा था। उन्होंने बताया कि लाश की पहचान के लिए सिविल अस्पताल के शव गृह में रख दिया गया है।