खेलमंत्री व पुलिस के खिलाफ जत्थेबंदियां लामबंद
फिरोजपुर : पंचायत चुनाव में हो रही धक्केशाही के विरोध में गुरुहरसहाय की विभिन्न जत्थेबंदियों ने खेलमंत्री राणा सोढी व पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। क्रांतिकारी किसान यूनियन पंजाब, क्रांतिकारी मजदूर यूनियन, टेक्निकल सर्विस यूनियन और डीएसओ जत्थेबंदियों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने खुलकर भड़ास निकाली। एसडीएम को मांगपत्र सौंपने जा रहे जत्थेबंदियों के नेताओं को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने सड़क पर ही रोड जाम कर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : पंचायत चुनाव में हो रही धक्केशाही के विरोध में गुरुहरसहाय की विभिन्न जत्थेबंदियों ने खेलमंत्री राणा सोढी व पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। क्रांतिकारी किसान यूनियन पंजाब, क्रांतिकारी मजदूर यूनियन, टेक्निकल सर्विस यूनियन और डीएसओ जत्थेबंदियों के पदाधिकारियों व सदस्यों ने खुलकर भड़ास निकाली। एसडीएम को मांगपत्र सौंपने जा रहे जत्थेबंदियों के नेताओं को जब पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने सड़क पर ही रोड जाम कर रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। इससे पहले प्रदर्शनकारियों ने गुरुहरसहाय के विभिन्न बाजारों में लोकतंत्र को बचाने के लिए रोष मार्च निकाल लोगों को संदेश भी दिया।
रोड जाम करने के बाद प्रदर्शनकारियों ने खेलमंत्री राणा गुरमीत ¨सह सोढ़ी और पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि धक्के से चुनाव लड़ने वाले लोगों के नामांकन फाड़े गए हैं और चहेतों को सरपंच बनाया गया है। नेताओं ने मांग की कि जहां भी गलत तरीके से नामांकन रद किये गए हैं उन गांवों के सरपंचों को सर्टिफिकेट न दिए जाएं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों की जांच करके उन पर पर्चे दर्ज किए जाएं, गुरुहरसहाय के निवासी मजदूर काला ¨सह का घर गिराने वाले सज्जन ¨सह मोठों वाली और उसके साथियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। गांव बाजेके में दलित मजदूर उम्मीदवार को अगवा करके उससे धक्के के साथ फाइल वापस करवाने वाले कश्मीर के साथ बाजेके और एसएचओ थाना गुरुहरसहाय पर तुरंत पर्चा दर्ज किया जाए। इस मौके रेशम ¨सह, मास्टर देश राज, जिले ¨सह, लाल ¨सह गोलेवाला, कमलजीत, ¨शगार चंद, इकबाल चंद गामूवाला ने भी विचार रखे।