रंजिश के चलते कॉलेज छात्र को मारी गोली
संवाद सूत्र, मक्खू : मक्खू कस्बे में कॉलेज के छात्रों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ। इसमें एक छा
संवाद सूत्र, मक्खू : मक्खू कस्बे में कॉलेज के छात्रों में पुरानी रंजिश को लेकर झगड़ा हुआ। इसमें एक छात्र को उसेगोली मार दी गई। घटना सोमवार रात करीब नौ बजे कस्बे के बस स्टैंड पर हुई। फाय¨रग होने से कस्बे में एक बार दहशत का माहौल बन गया।
घायल गुर¨जद्र ¨सह ने पुलिस को दिए बयानों में बताया है कि वह तरनतारन जिले के सरहाली स्थित गुरु गो¨बद ¨सह खालसा कॉलेज में बीसीए का छात्र है। कुछ दिन पूर्व उसकी कॉलेज की कैंटीन में चाय पीते समय कुर्सी पर बैठने की बात को लेकर कॉलेज के ही छात्र गुरलाल ¨सह निवासी नौशहरा व अन्य से विवाद हुआ था। तब उसे समय पर आने पर देख लेने की धमकी दी गई थी। गुर¨जद्र सिंह के अनुसार सोमवार शाम करीब 5 बजे गुरलाल ¨सह ने उसे फोन पर अभद्र भाषा बोली और कहा कि आज वह उसके कस्बे मक्खू में आ रहा है। वह उसे देख लेगा। आरोप है कि रात करीब 9 बजे गुर¨जद्र ¨सह अपने घरेलू काम के चलते बस स्टैंड की तरफ गया तो वहां एक गाड़ी में मौजूद गुरलाल, साबू, स¨तद्र सिंह और गुरलाल ¨सह नाम एक अन्य व्यक्ति ने उससे मारपीट की। आरोप है कि इनके पास कृपाण, पिस्तौल व राइफल थी। उन्होंने उस पर फायर भी किए गए। इससे उसके हाथ और पेट पर गोली लगी। गुर¨जद्र के ताया बलवीर ¨सह ने शोर मचाया तो आरोपित भाग गए।
थाना मक्खू के एएसआइ और मुकदमे जांच अधिकारी गुरबचन ¨सह ने बताया कि गुर¨जद्र ¨सह को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके शरीर पर चोटों के कई निशान हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई लेकिन वे हाथ नहीं लगे हैं। वहीं घायल गुर¨जद्र ¨सह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।