बीड़ सोसायटी ने पेड़ों पर लगाए परिंदों के लिए घरौंदे
फिरोजपुर : शहीद भक्त ¨सह स्टेट टेक्निकल कैंपस में विश्व पर्यावरण दिवस पर अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया गया।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : शहीद भक्त ¨सह स्टेट टेक्निकल कैंपस में विश्व पर्यावरण दिवस पर अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया गया। संस्था के कार्यकारी प्रमुख डॉ. एके त्यागी ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों और स्टाफ के साथ आधुनिक जीवन शैली कारण वातावरण में आ रहे बदलाव और उनके मानवीय जीवन पर पड़ रहे बुरे प्रभावों संबंधी चर्चा की और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। प्लास्टिक उत्पादों के कारण मनुष्य की सेहत पर पड़ रहे बुरे प्रभावों संबंधी भी जानकारी दी। संस्था के पीआरओ बलविंद्र ¨सह ने बताया कि कैंपस के एनएसएस ¨वग, ईको फ्रेंडली ग्रुप और रेड रिबन क्लब की तरफ से सांझे तौर पर यह दिन मनाया गया। कैंपस में फलदार पौधे लगाए गए।
बीड़ सोसायटी फिरोजपुर ¨वग के सहयोग के साथ संस्था में पेड़ों पर पक्षियों के लिए कृत्रिम घौंसले लगाए गए, ताकि पक्षियों की आलोप हो रही प्रजातियों को बचाया जा सके और कुदरत के संतुलन को बरकरार रखा जा सके। बड़ रहे तापमान को देखते हुए कैंपस में पक्षियों के लिए पानी पीने के लिए अलग-अलग स्थानों पर मिट्टी के बने बर्तन भी रखे गए। इस मौके प्रो. सुखजिंदर ¨सह, प्रो. गुरजीवन ¨सह, इंचार्ज एनएसएस गुरप्रीत ¨सह, जगदीप ¨सह मांगट, अफसर इंचार्ज ईको फ्रेंडली ग्रुप और स्वच्छ भारत अभियान यशपाल, इंचार्ज बागबानी अशोक कुमार, अमरजीत ¨सह, हरपिंदरपाल ¨सह, चार्ल्स गिल सहित संस्था के विद्यार्थी मौजूद थे।