स्टेट हैंडबाल टूर्नामेंट में फाजिल्का की टीम तीसरे नंबर पर
हैंडबाल अंडर-17 लड़कों के राज्य स्तरीय मुकाबले एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलोट में हुए।
By JagranEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 12:17 AM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 12:17 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अबोहर : हैंडबाल अंडर-17 लड़कों के राज्य स्तरीय मुकाबले एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मलोट में हुए। इसमें फाजिल्का की टीम ने तीसरा स्थान पाया।
प्रबंधक राजकुमार कंबोज ने बताया कि जिले की टीम का मुकाबला बठिंडा के खिलाड़ियों के साथ हुआ। इसमें फाजिल्का की टीम ने बठिडा को 19-17 के अंतर से हराया। फाजिल्का के खिलाड़ियों ने बठिडा व मोगा को हराकर पूल-ए के क्वार्टर फाइनल में फिरोजपुर की टीम को 17-14 से हराया। टीम की इस शानदार उपलब्धि पर माया देवी स्कूल के प्रबंधक राजकुमार कंबोज, प्रिसिपल बलराज सिंह व बॉबी संधा ने कोच गुरलाल सिंह, खिलाड़ियों, डीईओ पवन कुमार, जिला खेल अफसर पवन कंबोज व गुरफतेह सिंह को बधाई दी। टीम के अधिकतर खिलाड़ी माया देवी स्कूल से हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें