1100 एकड़ में फसल बर्बाद, आठ करोड़ का नुकसान
फाजिल्का : जलालाबाद के पांच गांवों में सतलुज का पानी आने के बाद 1100 एकड़ फसल बर्बाद हो गई है।
रवि वाट्स, जलालाबाद, फाजिल्का : जलालाबाद के पांच गांवों में सतलुज का पानी आने के बाद 1100 एकड़ फसल बर्बाद हो गई है। किसानों की ओर से 8 करोड़ रुपये का नुकसान होने दावा किया जा रहा है। उनका कहना है कि प्रशासन की ओर से बहुत ही कम रेट के मुताबिक उन्हें मुआवजा मिलेगा, जोकि उनके लागत खर्च से भी बहुत कम होगा। गांवों का संपर्क टूट जाने से नावों का सहारा लेकर ही एक दूसरे गांव आ-जा पा रहे है। काम-धंधे ठप होकर रह गए हैं।
एसडीएम केशव गोयल ने अपनी टीम के साथ रविवार को मौका देखा और स्थानीय किसानों को साथ लेकर नुकसान का जायजा लिया। किसानों ने बताया कि उन्होंने धान और वनस्पति में दो प्रकार की फसल लगाई थी। कुल 1100 एकड़ फसल में बर्बाद हो गई है। सभी किसानों को कुल मिलाकर 8 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
अभी भी जलालाबाद के पांच गांवों ढाणी नत्था ¨सह, ढंडी कदीम, आतो वाला, पीरे के, संतोख ¨सह वाला और प्रभात ¨सह वाला हिथाड़ में नाव का सहारा लेकर आना जाना पड़ रहा है। कई जगह पर मोटरसाइकिल आदि फंस जाने के कारण उन्हें घरों तक पहुंचाने के लिए भी नाव का सहारा लिया जा रहा है। अगर सप्ताह के भीतर हालात नहीं सुधरे तो बीमारियां फैलने का डर बन जाएगा।