Move to Jagran APP

किसानों ने कृषि कानूनों की जलाई कापियां

भाकियू डकौंदा के नेतृत्व में गांवों में होली वाले दिन कृषि सुधार कानून की कापियां जलाकर प्रदर्शन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Mar 2021 09:56 PM (IST)Updated: Sun, 28 Mar 2021 09:56 PM (IST)
किसानों ने कृषि कानूनों की जलाई कापियां
किसानों ने कृषि कानूनों की जलाई कापियां

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : भाकियू डकौंदा के नेतृत्व में गांवों में होली वाले दिन कृषि सुधार कानून की कापियां जलाकर प्रदर्शन किया गया। भाकियू डकौंदा के प्रैस सचिव प्रकट सिद्धू छोटा जंड वाला ने बताया कि संयुक्त मोर्चे के आदेशानुसार भाकियू डकौंदा की ओर से गांव छोटा जंड वाला, लाल वाला, गहरी, जंड वाला, सरूपे वाला, गुरूहरसहाय-1, गुरुहरसहाय-2 और डेरा बस्ती आदि गांवों में कृषि कानून की कापियों को जलाया गया है। इस मौके पर भाकियू डकौंदा के ब्लाक सचिव इकबाल सिंह जंड वाला, खजांची गुरप्रीत सिंह लाल वाला, गांव इकाई प्रधान दविंदर सिद्धू छोटा जंड वाला, बलकार सिंह, संदीप सिंह, बलविन्दर सिंह और नानक चंद आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

किसानों ने कृषि कानून वापस लेने की मांग संवाद सूत्र, जलालाबाद : संयुक्त मोर्चे और प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन एकता उग्राहा द्वारा माहमूजोईआ टोल प्लाजा पर जिला सीनियर उप प्रधान गुरविंदर सिंह की अगुवाई में कृषि कानूनों की कापियां जलाकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार से मांग की कि किसानों के खिलाफ लाए तीनों काले कानून रद्द किए जाए और बिजली संशोधन बिल 2020 वापस लिया जाए। इसके अलावा सरकारी प्रापर्टी को बेचना बंद किया जाए। उन्होंने कहा कि कृषि कानून किसानों के साथ समाज के हर वर्ग के लिए नुकसानदायक हैं। इस मौके किसानों ने कहा कि जब तक यह काले कानून सरकार प्रारंभ से रद्द नहीं होते, तब तक किसान दिल्ली से घरों में नहीं लौटेंगे। इस मौके इकबाल चंद, बलवंत सिंह खालसा, बलदेव बट्टी, केवल कृष्ण, सुदर्शन सुला, सुरजीत सिंह, हरमीत सिंह, जोगिन्द्र सिंह व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.