शादी का झांसा दे नाबालिग को भगाया
थाना वैरोके पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज किया है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 04:48 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 04:48 PM (IST)
संवाद सूत्र, जलालाबाद : थाना वैरोके पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर उसकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर भगाने के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित ने बताया कि 22 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे कुलदीप सिंह युवक उसकी साढ़े 16 वर्षीय बेटी को शादी का झांसा देकर भगाकर ले गया। पुलिस ने कुलदीप सिंह व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें