वेतन न मिलने पर कर्मचारियों ने निकाली भड़ास
आर्थिक तंगी का सामना कर रहे कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : आर्थिक तंगी का सामना कर रहे कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है। इससे विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ धरने-प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं। पीडब्ल्यूडी, वाटर सप्लाई एवं सेनिटेशन मिनिस्टीरियल स्टाफ एसोसिएशन के सदस्य गौरव दुगल, सिद्धार्थ भंडारी, राजकुमार, इंद्रजीत सिंह और गुरमुख सिंह ने कहा कि नवंबर का वेतन उन्हें नहीं दिया गया है। कर्मियों के डीए की किश्तें रिलीज न होने और पेंडिंग पे कमीशन के कारण कर्मचारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार कर्मचारियों की मांगों को नहीं मानती है तो उनका प्रदर्शन अनिश्चितकाल तक चलेगा। लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी ने पिछले तीन दिन से लगातार धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर सरकार की गलत नीतियों व अपनी मांगें पूरी न होने का प्रचार किया। परमजीत सिंह, भूपिंद्र पाल, मनोहर लाल, प्रदीप विनायक, अजमेर सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ धक्का कर रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।