बिजली बोर्ड के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर की गेट रैली
संयुक्त फोर्म के आह्वान पर एक्ट 2022 के संबंध में सब अर्बन डिवीजन के गेट पर दोनों डिवीजनों के पदाधिकारियों ने गेट रैली की और नारेबाजी की।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : संयुक्त फोर्म के आह्वान पर एक्ट 2022 के संबंध में सब अर्बन डिवीजन के गेट पर दोनों डिवीजनों के पदाधिकारियों ने गेट रैली की और नारेबाजी की। इस गेट रैली में पेंशनर एसोसिएशन के सर्कल प्रधान सुरिदर शर्मा, सर्कल प्रधान साथी जगतार सिंह ने विशेष तौर पर हिस्सा लेकर अपने विचार रखे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बताया कि बिजली एक्ट बिल 2022 केंद्र सरकार की तरफ से पास किया जा रहा है। उसकी हम निदा करते है और केंद्र सरकार को चेतावनी देते है कि यदि बिजली बिल पास किया गया तो आने वाले समय में वह संघर्ष तेज करेंगे, जिसकी जिम्मेवारी केंद्र सरकार की होगी। इस मौके पर देवगन प्रधान सब अर्बन डिवीजन, रमनदीप सिंह प्रधान सिटी डिविजन, शाम सिंह सचिव, मुख्तियार सिंह ने कर्मचारियों की लंबे समय से लटक रही मांगों को पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को हल नहीं किया तो सरकार के सभी मंत्रियों का घेराव किया जाएगा और इसके अलावा कर्मचारी 10 सितंबर को संगरुर में होने वाली रैली में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे। इस मौके पर अन्य के अलावा मनजीत सिंह, सुखचैन शर्मा, जोगिदर सिंह ढेरु, जगीर सिंह, दलीप सिंह संधू, चन्न सिंह, रवि शर्मा, सुभाष चंद्र, राकेश कुमार, गुरदेव सिंह, रणबीर सिंह आदि मौजूद थे।