फिरोजपुर में बढ़ी नशाखोरी, बिगड़ी कानून व्यवस्था : शैले
पंजाब विधानसभा चुनाव में फिरोजपुर सीट से भाजपा के टिकट के दावेदार गुरपरवेज सिंह संधू शैले ने फिरोजपुर शहर के मुल्तानी गेट और सब्जी मार्केट में लोगों की समस्याएं जानी।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : पंजाब विधानसभा चुनाव में फिरोजपुर सीट से भाजपा के टिकट के दावेदार गुरपरवेज सिंह संधू शैले ने फिरोजपुर शहर के मुल्तानी गेट और सब्जी मार्केट में लोगों की समस्याएं जानी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पंजाब भाजयुमो के पूर्व अध्यक्ष, शैले ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को वह केंद्र सरकार तक पहुंचाएंगे और उचित समाधान करवाएंगे। उन्होंने बताया कि फिरोजपुर विधानसभा क्षेत्र पिछले दस वर्षों से पूरी तरह से उपेक्षित रहा है और क्षेत्र में नशाखोरी, बिगड़ती कानून व्यवस्था तथा बेरोजगारी जैसी बड़ी समस्याओं से लोग परेशान हैं। शैले का कहना है कि यदि उन्हें अवसर मिलता है तो वह यहां की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करेंगे और फंड की समस्या भी नहीं आने देंगे क्योंकि केंद्र में भी भाजपा की ही सरकार है।
चार पंचायत मैंबर व 50 परिवार आप में हुए शामिल संवाद सूत्र, फिरोजपुर: गांव खुंड गट्टी के चार पंचायत मैंबर सोमवार को 50 परिवारों सहित रणबीर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए, जिनका स्वागत करते हुए रणबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि शामिल होने वाले पंचायत के सदस्यों और परिवारों को पार्टी की तरफ से बनता पूरा मान सम्मान दिया जाएगा और इनके सहयोग के साथ मतदान के बाद इलाके का विकास करवाया जाएगा।
इस दौरान बातचीत करते बूटा सिंह, अमर सिंह, जिंदर सिंह, जोगिन्द्र सिंह और गुरमीत सिंह ने कहा कि सरकारें ने गांवों का सर्वपक्षीय विकास करने के दावे कर रही हैं, परन्तु हकीकत में अब भी गांव की गलियां, नालियां और छप्पड़ विकास के इंतजार में है। इस मौके नेक प्रताप सिंह, जरनैल सिंह, साहिब सिंह सर्कल प्रधान, दारा सिंह, सुरजीत सिंह आदि मौजूद थे।