Move to Jagran APP

प्रदेश भाजपा की मुहर के बाद फिरोजपुर की टीम घोषित

भारतीय जनता पार्टी फिरोजपुर की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को भाजपा के जिला प्रधान सुरिद्र सिंह ने भाजपा की जिला टीम की घोषणा कर दी गई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 10:16 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 10:16 PM (IST)
प्रदेश भाजपा की मुहर के बाद फिरोजपुर की टीम घोषित
प्रदेश भाजपा की मुहर के बाद फिरोजपुर की टीम घोषित

अमनदीप सिंह, फिरोजपुर : भारतीय जनता पार्टी फिरोजपुर की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शनिवार को भाजपा के जिला प्रधान सुरिद्र सिंह ने भाजपा की जिला टीम की घोषणा कर दी गई।

loksabha election banner

इससे पहले भाजपा के प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा, संगठन मंत्री दिनेश, जोनल प्रभारी मलविद्र सिंह कंग, जिला प्रभारी दयाल सिंह सोढी और सीनियर लीडरशिप ने विचार विमर्श किया और सुरेंद्र सिंह के निर्णय पर अपनी मुहर लगाई।

जिला प्रधान सुरेंद्र सिंह की तरफ से डॉ. कुलभूषण शर्मा, सुरजीत सिंह कंबोज, सरबजीत शर्मा, बलविद्र सिंह कोतवाल, विजय अटवाल, विजय कैंथ, मोहित ढल्ल व भीम सिंह को उपप्रधान नियुक्त किया गया। राजेश कपूर और अमनदीप गिरधर को महासचिव, गगन कक्कड़, राजीव आहुजा, हरजिद्र कौर, संतोश बांसल, सुखमंदर व दरबारा सिंह को सचिव बनाया गया। वहीं प्रेस सचिव की जिम्मेदारी जसपाल सिंह जिम्मी को सौंपी गई तो दीपक वर्मा कोषाध्यक्ष के रूप में पार्टी फंड का लेखाजोखा संभालेंगे। इसी तरह से राजन खुतन्न को आफिस इंचार्ज, सुशील गुप्ता को मुख्य प्रवक्ता तथा अशोक सहगल, महेंद्र खोखर और रविद्र दुग्गल को प्रवक्ता बनाया गया है। सुरेंद्र सिंह ने सभी पदाधिकारियों के नाम घोषित करने के साथ ही पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने के लिए जोरशोर से काम करने को प्रेरित किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.