दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दंपती घायल
थाना गुरुहरसहाय के गांव चक्क कंधेशाह में शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दंपती घायल हो गया।
संवाद सत्र, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : थाना गुरुहरसहाय के गांव चक्क कंधेशाह में शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में दंपती घायल हो गया। थाना लक्खोके बहराम के सहायक इंस्पेक्टर महेश सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में सुखदेव सिंह पुत्र बलकार सिंह वासी गांव चक्क मोबाइन हरदो ढंडी ने बताया कि शनिवरा को अपने मोटरसाइकिल पर जा रहा था तो उसके आगे गुरमेल सिंह वासी खास जलालाबाद अपने मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी राज कौर के साथ जा रहा था। दाना चक्क मंडी चक्क कंधेशाह के नजदीक महंगा सिंह वासी गांव लखोके ने अपना मोटरसाइकिल बिना इंडीकेट दिए मोड़ दिया, जिससे गुरमेल सिंह का मोटरसाइकिल उससे टकरा गया और गुरमेल सिंह व उसकी पत्नी जख्मी हो गए। पुलिस ने महंगा सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
घर में घुस महिला से किया दुष्कर्म, पांच पर केस संवाद सूत्र, फाजिल्का : जिले के एक गांव की रहने वाली महिला ने कुछ लोगों पर जबरदस्ती घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाए हैं। थाना अरनीवाला की एसआइ मनप्रीत कौर ने बताया कि 35 वर्षीय पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई कि तीन जून की दोपहर करीब एक बजे वह घर में अकेली थी तो कुछ व्यक्ति जबरदस्ती उसके घर में घुस आए। महिला ने आरोप लगाया कि पहले रणजीत सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसके साथ आए नछत्तर सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान एक महिला रानी और दो अज्ञात व्यक्ति भी उनके साथ थे, जोकि एक कार पर आए थे। पीड़िता ने इस संबंधी अपना मेडिकल करवाकर शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी एसआइ मनप्रीत कौर ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।