Move to Jagran APP

पंचायत की जगह पर भैंसें बांधने के लिए खुंटे लगाने से रोकने पर दंपती को पीटा

फिरोजपुर के गांव पहाड़ी कला में पंचायत की खाली जगह और भैंस बांधने के लिए व खूंटा गाढ़ना से रोकने पर एक दंपती की पिटाई कर दी। थाना ममदोट की पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 30 Jul 2020 09:47 PM (IST)Updated: Thu, 30 Jul 2020 09:47 PM (IST)
पंचायत की जगह पर भैंसें बांधने के लिए खुंटे लगाने से रोकने पर दंपती को पीटा
पंचायत की जगह पर भैंसें बांधने के लिए खुंटे लगाने से रोकने पर दंपती को पीटा

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : फिरोजपुर के गांव पहाड़ी कला में पंचायत की खाली जगह और भैंस बांधने के लिए व खूंटा गाढ़ना से रोकने पर एक दंपती की पिटाई कर दी। थाना ममदोट की पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

prime article banner

पीड़ित वीरो पत्नी फलक सिंह निवासी गांव टिब्बी कलां ने बताया कि आरोपित पंचायत की खाली जगह पर भैंसें बांधने के लिए खुंटे लगा रहे थे। उसके के जेठ के लड़के ने आरोपितों को को रोका तो हथियारों के साथ लैस मुखत्यार सिंह उनके पीछे पड़ गए। वीरो ने बताया कि जब उसने और उसके पति फलक सिंह ने आरोपित मंगल सिंह, मनजीत कौर, जसबीर सिंह, अमरीक सिंह, जसपाल कौर निवासी निवासी गांव टिब्बी कलां और 5 अन्य को रोका तो उन्होंने उनकी पिटाई कर दी और जख्मी कर दिया। उनका सिविल अस्पताल फिरोजपुर में इलाज चल रहा है।

जमीन के बंटवारे को लेकर मारपीट

घरेलू जमीन के बंटवारे को लेकर फिरोजपुर के गांव सुलतान वाला में धक्का हुई और पुलिस ने सात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़ित सुरजीत सिंह निवासी सुलतान वाला ने बताया कि उनका परिवारिक जमीन की बांट को लेकर झगड़ा चल रहा है। इसी रंजिश के चलते आरोपित रुलिया सिंह, गुरजीत सिंह, हरजिन्दर सिंह, गुरजंट सिंह, सुखविन्दर सिंह, प्यार सिंह, सुखचैन सिंह निवासी सुलतान वाला ने उसकी जमीन पर कब्जा करने की नीयत के साथ धक्कामुक्की की और ट्रैक्टर चला दिया। एएसआइ गुरनाम सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है।

जमीन के झगड़े को लेकर की पिटाई

थाना लक्खोके बहराम के अधीन आते गुरुद्वारा प्रकट साहब में जमीन के झगड़े को लेकर एक व्यक्ति की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने दो के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित बलवीर सिंह निवासी गुद्दड़ढंडी ने बताया कि उसका कुछ व्यक्तियों के साथ जमीन का झगड़ा चल रहा है। इसी झगड़े के चलते आरोपित नरिन्दरपाल सिंह और अरशदीप सिंह निवासी गुद्दड़ढंडी ने उसकी पिटाई करके जख्मी कर दिया। उसका सिविल अस्पताल ममदोट में इलाज चल रहा है। सब इंस्पेक्टर जोगिन्द्र कौर ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर मामला दर्ज कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.