कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना का भतीजा बना पार्षद
पंजाब की कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना का भतीजा फिरोजपुर शहर के वार्ड नंबर 20 से कौंसिल चुनावों विजयी घोषित हुआ है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से वकालत कर लौटे पेशे से वकील आकिब ने कहा कि वह लोगों की सेवा में पूरा समय बिताएगा।
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : पंजाब की कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना का भतीजा फिरोजपुर शहर के वार्ड नंबर 20 से कौंसिल चुनावों विजयी घोषित हुआ है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से वकालत कर लौटे पेशे से वकील आकिब ने कहा कि वह लोगों की सेवा में पूरा समय बिताएगा। वह सियासत की बजाय जनता की सेवा के लिए राजनीति में आया है। वहीं 14 फरवरी को वोटिग वाले दिन 8:50 पर ही अकाली उम्मीदवार जरनैल सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी पर धक्केशाही के आरोप लगाकर बूथ छोड़ दिया था। आकिब अख्तर को 747, अकाली दल के जगरूप सिंह को 50, आम आदमी पार्टी के कुलवंत सिंह को 45 के अलावा पांच लोगो ने नोटा का बटन दबाया है।
फिरोजपुर में 765 लोगो ने किया नोटा का इस्तेमाल
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : बेशक निकाय चुनावों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल किया हो, लेकिन 765 लोगो ने सभी पार्टियों के 213 उम्मीदवारो को नकारते हुए नोटा का बटन दबाया है। सबसे ज्यादा फिरोजपुर शहरी के लोगों ने उम्मीदवारो को नकारा है। फिरोजपुर में 558 लोगों ने जहां नोटा दबाया तो वहीं ममदोट में 22, मुदकी में 47 तथा तलवंडी में 79 लोगो ने नोटा दबाया है। इसी तरह कैबिनेट मंत्री राणा सोढ़ी के विस क्षेत्र गुरुहरसहाय में 59 लोगो ने मतदान के दिन नोटा का बटन दबाया है। हार की नैतिक जिम्मेवारी लेते भाजपा मंडलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा संवाद सूत्र, फाजिल्का : नगर कौंसिल के चुनावों में भाजपा के 21 उम्मीदवारों की हार की नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए भाजपा के शहरी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट मनोज त्रिपाठी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह इस्तीफा भाजपा के जिलाध्यक्ष राकेश धूडिय़ा को भेजा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि फाजिल्का नगर कौंसिल चुनावों में भाजपा की की हार की मैं नैतिक जिम्मेवारी लेता हुआ हूं और भाजपा मंडलाध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। उन्होंने कहा कि मंडल फाजिल्का का अध्यक्ष रहते हुए आपके द्वारा दिए गए सहयोग की मैं सराहना करता हूं और उम्मीद करता हूं कि भाजपा को इस कठिन परस्थितियों से निकालने में नए अध्यक्ष कामयाब होंगे और मेरा सहयोग हमेशा भाजपा को जारी रहेगा।