विवेकानंद जयंती पर छात्रों में करवाई प्रतियोगिताएं
स्वामी विवेकानंद स्कूल में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। स्कूल के डायरेक्टर डा. एसएन रुद्रा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के नाम पर स्थापित स्कूल का मुख्य उद्देश्य हर विद्यार्थी में आत्मविश्वास व नेतृत्व की भावना पैदा करना है।
संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : स्वामी विवेकानंद स्कूल में मंगलवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। स्कूल के डायरेक्टर डा. एसएन रुद्रा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद के नाम पर स्थापित स्कूल का मुख्य उद्देश्य हर विद्यार्थी में आत्मविश्वास व नेतृत्व की भावना पैदा करना है। उन्होंने बताया कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर स्कूल में प्लेग्रुप से लेकर दसवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गइ। स्कूल में आयोजित विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत प्लेग्रुप से लेकर कक्षा दूसरी तक के विद्यार्थियों में फैंसी ड्रेस और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता करवाई गई। कक्षा तीसरी से छठी के छात्रों ने स्वामी विवेकानंद के खूबसूरत पोस्टर बनाए। कक्षा सातवीं से दसवीं के छात्रों ने कविता गायन एवं स्पीच प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें कविता गायन में पालक (कक्षा नौवीं ) एवं कार्तिक (कक्षा आठवीं ) विजयी रहे और भाषण प्रतियोगिता में कक्षा नौवीं के छात्रा तनीषा, अर्चिता और ²ष्टि प्रथम, द्वित्य एवं तृत्य स्थान पर रहे।
इनके अतिरिक्त स्वामी विवेकानंद के जीवन पर कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों की ओर से प्रेजेंटेशन दी गई, जिसमें नमन, गुरशरण, शिवांग एवं यश की टीम विजयी रहे।
अनाथ आश्रम में मनाई विवेकानंद जयंती व लोहड़ी संवाद सूत्र, फिरोजपुर : : समाज सेवी संस्था एंटी कोरोना टास्क फोर्स जिला फिरोजपुर की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती और लोहड़ी का त्यौहार आर्य अनाथ आश्रम फिरोजपुर छावनी में प्रधान अशोक बहल के नेतृत्व में मनाया गया। इस मौके अनाथ आश्रम के 100 से अधिक बच्चों, स्टाफ और संस्था के समूह सदस्यों ने एक साथ भोजन किया।
इस मौके पर अशोक बहल, डा. सतिंद्र सिंह और महिद्र घनशाम ने लोहड़ी और माघ के पहले दिन के त्यौहार की मुबारक देते अनाथ आश्रम के बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रोग्राम को सफा बनाने में प्रोजैक्ट इंचार्ज सूरज मेहता, विपुल नारंग, सुनील मोगें, मोहित बांसल, सोहन सिंह सोढी, अभिषेक ग्रोवर ने विशेष योगदान डाला।