वातावरण सप्ताह के तहत सीजेएम एकता उप्पल ने किया पौधारोपण
जिला और सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी फिरोजपुर किशोर कुमार के निर्देशों पर सीजेएम एकता उप्पल ने एडवोकेट रोहित गर्ग के सहयोग से शांति विद्या मंदिर स्कूल कैंट में वातावरण सप्ताह मनाया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Jun 2021 06:10 PM (IST)Updated: Mon, 07 Jun 2021 06:10 PM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : जिला और सेशन जज कम चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी फिरोजपुर किशोर कुमार के निर्देशों पर सीजेएम एकता उप्पल ने एडवोकेट रोहित गर्ग के सहयोग से शांति विद्या मंदिर स्कूल कैंट में वातावरण सप्ताह मनाया। इसमें स्कूल के चेयरमैन कुलभूषण गर्ग, प्रिसिपल रजनी मंडाहर, वाइस प्रिसिपल खुशवंत सिंह और स्कूल का स्टाफ भी मौके पर उपस्थित थे। इस मौके पर सीजेएम एकता उप्पल की तरफ से स्कूल में पौधे लगवाए गए। इसके बाद उन्होंने शमां रोशन कर इस मौके मनाए जा रहे प्रोग्राम को आगे बढ़ाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें