सेहत सेवाओं में जीरो फिरोजपुर
सेहत सेवाओं का वार्षिक आंकलन करने वाली पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन ने सिविल अस्पताल फिरोजपुर की बदतर सेवाओं के लिए जीरो नंबर दिए हैं। पंजाब के 22 जिलों में फिरोजपुर का नंबर सबसे नीचे है।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर :
सेहत सेवाओं का वार्षिक आंकलन करने वाली पंजाब हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन ने सिविल अस्पताल फिरोजपुर की बदतर सेवाओं के लिए जीरो नंबर दिए हैं। पंजाब के 22 जिलों में फिरोजपुर का नंबर सबसे नीचे है। इस साल की रिपोर्ट के बाद सरहदी जिला फिरोजपुर में सेहत सेवाएं देने के दावे खोखले साबित हुए हैं।
हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन की रिपोर्ट पर सिविल सर्जन राजिदर राज ने का कहना है कि कोविड-19 के कारण डाक्टर्स व्यस्त रहे, जिस कारण इस साल के आंकलन में फिरोजपुर सिविल अस्पताल पिछड़ गया। सेहत विभाग अब बेहतर काम कर रहा है।
हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन हर साल पंजाब के सभी जिले के मुख्य अस्पतालों की सुविधाओं और बेड क्षमता के आधार पर नंबर देकर ग्रेड देती है। डिपार्टमेंट का आंकलन केवल सेहत सुविधाएं बेहतर करने के लिए करता है। डाक्टर्स, उपकरण, बैड के मुताबिक मरीजों की क्षमता और इलाज के आधार पर हेल्थ सिस्टम कार्पोरेशन की ओर से अस्पतालों को नंबर दिए जाते हैं। फिरोजपुर का सिविल अस्पताल में सौ बेड की क्षमता है, लेकिन इस साल यहां मरीजों के आने की गिनती एवरेज 45 प्रतिशत ही रही है। ऐसा नहीं है कि फिरोजपुर में मरीज नहीं लेकिन सुविधा न होने के कारण वे प्राइवेट या दूसरे जिले के अस्पताल में इलाज करवा रहे है या फिर अस्पताल प्रबंधन उन्हें अन्य जिलों में रैफर कर देता है। (बॉक्स) अस्पताल में नहीं है सर्जन
फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में सर्जन नहीं है व आई स्पेशलिस्ट न होने के कारण बुजुर्ग दूसरे अस्पतालों में इलाज के लिए मजबूर है। हालात तो ये है कि अस्पताल के लिए मेडिकल सुपरिटेंडेंट की पोस्टिग तो दी गई, लेकिन बदली के बाद वे अपनी ड्यूटी ज्वाइंन करने ही नहीं पहुंचे। हाल ही नए डाक्टर्स की यहां पोस्टिग के आर्डर हुए अधिकतर ने ड्यूटी ज्वाइंन नहीं की। (बॉक्स) कोविड के कारण नंबर कम मिले
कोविड-19 के हालातों को संभालना चुनौत थी। डाक्टर्स ने इसे बखूबी निभाया। जिस कारण दूसरे मामलों में कुछ कमी रह गई। अब सिविल अस्पताल में नए डाक्टर्स की नियुक्ति हुई है, जो जल्द ज्वाइन कर लेंगे। अगले वर्ष की रिपोर्ट में स्थिति अच्छी रहेगी।
राजेंद्र राज, सिविल सर्जन, फिरोजपुर