30 को रवाना होगी चितपूर्णी साइकिल यात्रा
जय मां चिंतपूर्णी साइकिल यात्रा संघ के प्रधान संजीव गिल्होत्रा के मार्गदर्शन में 20वीं साईकल यात्रा 30 अगस्त को प्रात 4-15 बजे रवाना होगी।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 11:12 PM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 06:30 AM (IST)
संवाद सहयोगी, अबोहर :जय मां चिंतपूर्णी साइकिल यात्रा संघ के प्रधान संजीव गिल्होत्रा के मार्गदर्शन में 20वीं साईकल यात्रा 30 अगस्त को प्रात: 4-15 बजे रवाना होगी। इससे पहले संस्था के सदस्य मोनू कालड़ा के निवास पर पूजा-अर्चना की जाएगी।
संघ के प्रधान संजीव गिल्होत्रा व प्रैस सचिव प्रवीण जुनेजा ने बताया कि साइकिल यात्रा में करीब 30 सदस्य शामिल होंगे व यह श्रद्धालु हिमाचल प्रदेश में स्थित चिंतपूर्णी, ज्वाला जी, कांगड़ा, चामुण्डा व बगला मुखी धाम के दर्शन कर 4 सितम्बर को वापस अबोहर पहुंचेंगे। यात्रा में भाग लेने वाले श्रद्धालु संस्था से संपर्क कर सकते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें