Move to Jagran APP

ब्रह्मार्षि मिशन स्कूल में शतचंडी महायज्ञ करवाया

ब्रह्मार्षि मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुदेव ब्रह्मार्षि विश्वात्मा बावरा व पूज्य ब्रह्मावादिनी स्वामी कृष्णकांता के आशीर्वाद से तीन दिवसीय शतचंडी महायज्ञ करवाया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 13 Nov 2019 11:54 PM (IST)Updated: Wed, 13 Nov 2019 11:54 PM (IST)
ब्रह्मार्षि मिशन स्कूल में शतचंडी महायज्ञ करवाया
ब्रह्मार्षि मिशन स्कूल में शतचंडी महायज्ञ करवाया

संवाद सहयोगी, अबोहर : ब्रह्मार्षि मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गुरुदेव ब्रह्मार्षि विश्वात्मा बावरा व पूज्य ब्रह्मावादिनी स्वामी कृष्णकांता के आशीर्वाद से तीन दिवसीय शतचंडी महायज्ञ करवाया। मंगलवार को मिशन के पूज्य चिन्मय ज्योति उधमपुर, स्वामी साक्षी भारती विराट नगर पिजोर, स्वामी जयेश्वरी, स्वामी सिद्धशेवरी, स्वामी दिनेश महाराज विशेष रूप से उपस्थित हुए। यज्ञ का कार्य विराट नगर पिजौर आश्रम से विद्वान पंडित आचार्य कपिल देव, व्याकरण आचार्य राजदेव बाबू व उनके सहयोगी छात्रों ने विधि-विधान से करवाया। मुख्य यजमान अनु हनुमंत मितल थे। इसके अलावा रोशन लाल गुप्ता, नीलम व प्रोमिल सेतिया, सुनीता-राकेश त्रिखा, आदित्य मुदग्ल, प्रेम-हरि बांसल, चंदन छाबड़ा, नंद किशोर व मनीष उनकी माता उर्मिला व यमुनानगर से नागपाल ने यजमान के रूप में हिस्सा लिया। स्वामी कृष्णकांता ने दीदी ब्रह्माऋता को उनके 32वें सन्यास दिवस की बधाई व शुभकामनाएं दी। दीदी ब्रह्माऋता ने सभी मेहमानों का आभार जताया। समापन पर भंडारा लगाया गया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.