Move to Jagran APP

दहेज मांगने वाले पति व सास-ससुर पर केस

दहेज के लिए विवाहिता को तंग परेशान करने पर थाना मक्खू पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Jul 2021 11:01 PM (IST)Updated: Fri, 09 Jul 2021 11:01 PM (IST)
दहेज मांगने वाले पति व सास-ससुर पर केस

संवाद सूत्र, मक्खू (फिरोजपुर) :

loksabha election banner

दहेज के लिए विवाहिता को तंग परेशान करने पर थाना मक्खू पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। एएसआइ दिलबाग सिंह ने बताया कि वीना रानी निवासी छीबेवाला ने बताया कि उसका विवाह आरोपित सुखचैन सिंह निवासी छीबेवाला गुरुहरसहाय के साथ तीन साल पहले हुआ था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका पति सुखचैन सिंह, ससुर बचन सिंह व सास शीलो बाई उसे दहेज के लिए परेशान करते हैं। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति सहित तीन पर केस संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : थाना गुरुहरसहाय पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के आरोप में विवाहिता की शिकायत पर उसके पति व सास-ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एएसआइ गुरचरण सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में अविनाश कौर निवासी कुतबगढ़ भाटा ने बताया कि उसका विवाह आरोपित प्रवीण सिंह निवासी छीबे वाला के साथ हुआ था और उसका पति, ससुर छिदा व सास जमना बाई उसे दहेज की मांग को लेकर परेशान करते है और आरोपितों ने उसकी शादी में दिया सामान भी खुर्दबुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घर में घुसकर की मारपीट, पांच पर केस संवाद सूत्र, गुरुहरसहाय (फिरोजपुर) : थाना गुरुहरसहाय पुलि ने घरेलू विवाद को लेकर घर में घुसकर व्यक्ति से मारपीट के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक इंस्पेक्टर जसपाल चंद ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में विजय निवासी बस्ती गोबिदगढ़ दाखली मोहनके हिठाड़ ने बताया कि वीरवार को घरेलू विवाद को लेकर आरोपित विजय, कृष्ण, काला, संदीप निवासी बस्ती चंडीगढ़ दाखली लाधूका मंडी व प्रिस निवासी फिरोजपुर ने उसके घर में घुसकर मारपीट की, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.