वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के नियमों का उल्लंघन करने पर मामला
पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के एक्सईएन जुगल किशोर द्वारा पानी का दुरुपयोग करने वाले लोगों पर नकेल कसने का प्रयास किया जा रहा है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 10:32 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 10:32 PM (IST)
जासं, अबोहर : पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के एक्सईएन जुगल किशोर द्वारा पानी का दुरुपयोग करने वाले लोगों पर नकेल कसने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में एक्सईएन जुगल किशोर की शिकायत पर नियमों का उल्लंघन करने तथा पानी का दुरुपयोग करने वाले सर्विस स्टेशन संचालक के विरूद्ध थाना सिटी-1 अबोहर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
जुगल किशोर ने जैन नगरी स्थित अवतार सर्विस स्टेशन के संचालक राम अवतार पर नियमों का उल्लंघन करके पानी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। सर्विस स्टेशन संचालक राम अवतार के विरूद्ध थाना सिटी-1 अबोहर में मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच एएसआई सुखविन्द्र सिंह कर रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें