Move to Jagran APP

मोतिया के मुफ्त आपरेशन के लिए लगाए जाएंगे कैंप

पंजाब सरकार ने राज्य में मोतिया मुक्त अभियान की शुरुआत की है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 09:02 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 09:02 PM (IST)
मोतिया के मुफ्त आपरेशन के लिए लगाए जाएंगे कैंप
मोतिया के मुफ्त आपरेशन के लिए लगाए जाएंगे कैंप

संस, फिरोजपुर : पंजाब सरकार ने राज्य में मोतिया मुक्त अभियान की शुरुआत की है। जिले में अभियान की शुरुआत करते हुए सिविल सर्जन डा.राजिदर अरोड़ा ने बताया कि अभियान को लेकर समाज सेवी संस्थाओं के साथ बैठक की गई है। अभियान के तहत आंखों के कैंप लगाए जाएंगे, जिसमें लोगों की आंखों की पूरी जांच की जाएगी और मोतियाबिद से पीड़ित पाए जाने वाले व्यक्तियों का 15 दिन में मुफ्त आप्रेशन किया जाएगा।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि आप्रेशन करवाने वाले लोगों के लिए रिफ्रेशमेंट के साथ-साथ आने-जाने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी और उन्हें मुफ्त ऐनकें भी मुहैया करवाई जाएंगी। सिविल सर्जन ने कहा कि दिसंबर माह में हर तहसील में कम से कम एक कैंप लगाया जाएगा और इस मुहिम को 31 दिसंबर तक चलाया जाएगा।

दिव्यांगों के लिए कर्ज कैंप एक से संस, फिरोजपुर : सचिव रेडक्रास अशोक बहल ने बताया कि भारत सरकार की तरफ से दिव्यांगों को रोजगार चलाने के लिए कम ब्याज दरों पर कर्ज मुहैया करवाने के लिए जिले में विशेष कैंप लगाए जाएंगे। यह विशेष कैंप एक दिसंबर 2021 को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) फिरोजपुर में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक लगाया जाएगा। इसके अलावा दो दिसंबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) जीरा और तीन दिसंबर को सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) गुरुहरसहाय में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक विशेष कैंप का आयोजन होगा।

अमृतवेला सोसायटी ने निकाली प्रभातफेरी संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : अमृत वेला प्रभात सोसायटी की ओर से शनिवार सुबह प्रभात फेरी का आयोजन किया गया, जिसमें आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज रणबीज सिंह भुल्लर व कुलदीप सिंह भुल्लर ने विशेष तौर पर हिस्सा लिया। इससे पहले संस्था की तरफ से लोकेश तलवाड़ के घर सत्संग किया गया।

संस्था के प्रधान सचिन नारंग व उप प्रधान संजीव सचदेवा ने कहा कि सोसायटी की तरफ से समाज में फैल रही कुरीतियों को खत्म करने के लिए यह प्रभात फेरियां निकाली जा रही हैं, जिसमें भक्तजन उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे है। इस दौरान आप नेता रणबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए। इस दौरान संस्था नेताओं ने रणबीर सिंह भुल्लर व कुलदीप सिंह भुल्लर को सम्मान चिह देकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर ममता मोंगा, वीना वर्मा, मीनू मोंगा, रजिदर खुल्लर बब्बू, लवली, अश्वनी शर्मा, अरुण नंदा, राजेश सचदेवा, संजीव तलवाड़, कन्नू मोंगा, अनिक कालिया, राजेश वासुदेवा, विपन उप्पल, मनमोहन सियाल, मोहिद्रपाल बजाज, परमवीर शर्मा, मंगतराम शर्मा, साजन वर्मा, गतिदर, कमल, मुकेश गोयल, प्रवीण कालिया, मलिका चावला, वीना, शशि बजाज, सुनीता कटारिया, कमलेश धवन, रणजीत भुल्लर, कविता शर्मा, सुषमा, रविकांत बिद्रा, ऊषा चावला, गीता आदि मौजूद थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.