Move to Jagran APP

बहन से झगड़ा करने पर जीजा पर चलाई गोली

पति पत्नी के विवाद में रक्षाबंधन पर पत्नी को भाई के घर जाने से रोका तो भाई ने साथियों सहित जीजा पर हमला कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Aug 2021 10:29 PM (IST)Updated: Tue, 24 Aug 2021 10:29 PM (IST)
बहन से झगड़ा करने पर जीजा पर चलाई गोली
बहन से झगड़ा करने पर जीजा पर चलाई गोली

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : पति पत्नी के विवाद में रक्षाबंधन पर पत्नी को भाई के घर जाने से रोका तो भाई ने साथियों सहित जीजा पर हमला कर दिया। आरोपित ने जीजा पर गोली भी चलाई, लेकिन वो बच गया। थाना आरिफके पुलिस ने पांच आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करते गए .12 बोर की बंदूक को कब्जे में लिया है।

loksabha election banner

गांव मस्तेके निवासी गुरविदर सिंह का पत्नी के साथ विवाद चलता रहा है। पीड़ित गुरविदर सिंह ने बताया कि राखी के दिन भाई के घर जाने पर पत्नी के साथ विवाद हो गया था। झगड़े की जनकारी पत्नी ने अपने भाई को फोन पर दी थी। रात को उसका साला गुरप्रीत सिंह निवासी मोहकम भट्टी थाना कुलगढ़ी, अपने साथी जसकरण सिंह, रविदर सिंह, सारज, और अतुल के साथ उसके घर पहुंच गए। आरोपितों के पास .12 बोर की बंदूक और तेजधार हथियार थे। आरोपितों ने आते ही उसके साथ मारपीट की और बंदूक से फायर कर दिया जो मिस हो गया। घर में शोर होने से उसके ताया के लड़के और गांव वाले मौके पर पहुंच गए और आरोपितों को पकड़ लिया, लेकिन मौका देखकर आरोपित उन्हें चकमा देकर फरार हो गए। आरोपित .12 बोर की बंदूक, दो जिदा कारतूस, एक मिस हुए फायर का खोल और गाड़ी छोड़ गए।

मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार अमरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस ने .12 बोर बंदूक और कारतूस कब्जे में ले लिए हैं। आरोपितों की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पीड़ित के साले समेत पांच लोगों पर पर्चा दर्ज किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.