Move to Jagran APP

गुड्ड फ्राइडे पर लगाया रक्तदान कैंप

बागी अस्पताल में गुड फ्राइडे पर सैमसंग ब्रिगेड क्रिश्चयन यूथ पंजाब की ओर से 9वां रक्तदान कैंप लगाया गया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 02 Apr 2021 09:55 PM (IST)Updated: Fri, 02 Apr 2021 09:55 PM (IST)
गुड्ड फ्राइडे पर लगाया रक्तदान कैंप
गुड्ड फ्राइडे पर लगाया रक्तदान कैंप

संवाद सूत्र,फिरोजपुर : बागी अस्पताल में गुड फ्राइडे पर सैमसंग ब्रिगेड क्रिश्चयन यूथ पंजाब की ओर से 9वां रक्तदान कैंप लगाया गया। कैंप में फिरोजपुर शहरी विधायक परमिंदर सिंह पिकी के भाई हरिन्दर सिंह खोसा ने मुख्य मेहमान रहे। इस मौके उन्होंने नौजवानों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अजय जोशी, सैमसंग ब्रिगेड क्रिश्चयन यूथ पंजाब के चेयरमैन विजय गोरिया, पंजाब प्रधान यकूब भट्टी, डायरेक्टर राकेश पोल, जिला प्रधान रिकू, देहाती प्रधान कर्मा गोरिया, जनरल सेक्रेटरी कुलदीप मैथ्यू, वाइस प्रधान सेम तेजी, जतिंदर भट्टी, मुखा घारू, संदीप, रविंद्र सिंह, पीटर भट्टी, सरवन सिंह, बिट्टू, गुरजीत सिंह, सत्ता सरपंच, जिंदर सरपंच, बलविंदर गिल, निशान आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

रामगढि़या अकाल संस्था के वाइस चेयरमैन को दी बधाई संवाद सूत्र, फिरोजपुर : रामगढि़या अकाल जत्थेबंदी की ओर से गुरुहरसहाय निवासी बलविंदर सिंह कलसी को प्रदेश का वाइस चेयरमैन बनाने पर रामगढिय़ा भाईचारे में खुशी की लहर रही है। बलविन्द्र सिंह क्लसी को वाइस चेयरमैन बनने पर रामगढिया भाइचारे के अलावा शिरोमणि समिति मैंबर जत्थेदार दर्शन सिंह मोठांवाला, हल्का इंचार्ज शिरोमणि अकाली दल वरदेव सिंह नोनी मान, रोहित कुमार मोंटू वोहरा, सतनाम सिंह बराड़, सुरजीत सिंह बराड़, अंग्रेज सिंह मोनूं नागी (पूर्व ब्लाक प्रधान रामगढिय़ा जत्थेबंदी), पंकज मंडोरा, सुखविंदर मालवा, सुरजीत सिंह, रविंद्र सिंह मोगे वाले, हुक्म सिंह ठेकेदार, मनजीत सिंह, गुरचरन सिंह, हरप्रीत सिंह, साधू सिंह, सुरिदर कुमार, भजन सिंह क्लसी, कुलविंदर सिंह सोढी, रविंद्र सिंह भंडारी, यूनिक टेलर्ज, दलजीत सिंह कपूर आदि ने बधाई दी।

परशुराम जयंती की तैयारियों पर की चर्चा संवाद सूत्र, फिरोजपुर : ब्राह्मण सभा फिरोजपुर की बैठक सरप्रस्त प्रेम राजन जोशी की अध्यक्षता में शुक्रवार को हरी राम खिदड़ी के निवास स्थान पर हुई। इस दौरान 14 मई को भगवान परशु राम की जयंती मनाने को लेकर विचार चर्चा की गई। इस मौके हरी राम खिदड़ी ने बताया कि भगवान परशुराम की जयंती ब्राह्मण सभा की ओर श्रद्धा भाव के साथ मनाई जाएगी। इसमें महामंडलेश्वर 1008 स्वामी कमल पुरी जी महाराज मुख्यातिथि होंगे और विधायक परमिदर सिंह पिकी व जलालाबाद के विधायक रमिदर आंमला विशेष तिथि होंगे प्रिसिपल निर्मल कौशिक को सहात्या विभूषण से सम्मानित किया जाएगा। कमेटियों का गठन कर दिया गया है। बैठक में प्रेम शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, अश्वनी शर्मा, रविदर पाल शर्मा, सूरज प्रकाश शर्मा, विदुर बंदू, यशपाल शर्मा इत्यादि भी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.