किसान 15 अगस्त को लहराएंगे काले झंडे
भारतीय किसान यूनियन राजे वाला ग्रुप द्वारा दाना मंडी में पंजाब नेता प्रगट सिंह तलवंडी की अध्यक्षता एक बैठक की गई।
संवाद सूत्र, मक्खू (फिरोजपुर) : भारतीय किसान यूनियन, राजे वाला ग्रुप द्वारा दाना मंडी में पंजाब नेता प्रगट सिंह तलवंडी की अध्यक्षता एक बैठक की गई। इसमें केंद्र सरकार की किसान विरोधी नीति के विरोध में चर्चा हुई। इसमें केंद्र सरकार द्वारा किसान व मजदूर के विरोध में बनाए गए कानून ऑर्डिनेंस का विरोध किया गया और किसान यूनियन की तरफ से 15 अगस्त काले झंडे लगाकर मनाने की जानकारी दी गई।
किसान नेता प्रगट सिंह तलवंडी ने कहा कि ऑर्डिनेंस कानून पंजाब लोगों के हित में नहीं है किसान की फसल मंडियों में बर्बाद हो जाएगी। किसानों को उसका उचित भाव नहीं मिलेगा। इस मौके पर गुरदेव सिंह तलवंडी बलविदर सिंह सचिव कुलवंत सिंह दर्शन सिंह सरदूल सिंह धरम सिंह आदि मौजूद रहे।