Move to Jagran APP

भाजपा 13 को निकालेगी बाइक रैली, बांटेगी तिरंगे

भाजपा की ओर से आजादी 75वां महोत्सव मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Aug 2022 09:51 PM (IST)Updated: Fri, 05 Aug 2022 09:51 PM (IST)
भाजपा 13 को निकालेगी बाइक रैली, बांटेगी तिरंगे
भाजपा 13 को निकालेगी बाइक रैली, बांटेगी तिरंगे

संवाद सूत्र, फिरोजपुर: भाजपा की ओर से आजादी 75वां महोत्सव मनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री व सीनियर भाजपा नेता राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने अपने निवास पर भाजपा वर्करो के साथ बैठक कर महोत्सव को मनाने के लिए खाका तैयार किया है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि भाजपा की ओर से ा 12 से 14 अगस्त तक तीन दिवसीय महोत्सव फिरोजपुर शहरी हलके में धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान 13 अगस्त को विशाल बाइक रैली निकाली जाएगी, जिसमें कार्यकर्ता हाथो में तिरंगा लेकर देश की आजादी के तराने गाएंगे। उन्होंने कहा कि हलके में 5 स्थानों पर तिरंगे बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरेक घर में तिरंगा फहराना ही पार्टी का मुख्य कर्तव्य है। राणा सोढ़ी ने कहा कि हरेक इंसान को चाहिए कि इस उत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाए। इस अवसर पर दविंद्र जंग, अश्विनी ग्रोवर, दविंद्र बजाज, अश्विनी ढींगरा, गोबिद अग्रवाल, दविंद्र नारंग, बलजिंद्र हुसैनीवाला, जसबीर सिंह, त्रिलोक पायलट, हीरा पुगल, हरिंद्र कुल, इकबाल सिंह मल्लाह, सर्बजीत सिंह, जिम्मी संधू, राजेश निदी सहित अन्य उपस्थित थे। बिगड़ी कानून व्यवस्था से एसएसपी को करवाया अंवगत संवाद सूत्र, फिरोजपुर: नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी ग्रोवर के नेतृत्व में भाजपा के पूर्व पार्षदों के शिष्टमंडल ने एसएसपी सुरिदर लांबा से मुलाकात की। उन्होंने एसएसपी को शहर की बिगड़ रही कानून व्यवस्था से परिचित करवाया।

इस दौरान पूर्व पार्षद राजेश निदी व मनीश धवन ने कहा कि शहर में झपटमारों की ओर से दिन-दिहाड़े लोगों के साथ स्नैचिग की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीसीआर कर्मी भी मात्र खानापूर्ति के लिए सेल्फी उच्चाधिकारीयों को भेज देते हैं, जबकि 24 घंटे पैट्रोलिग नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि त्योहारी सीजन होने के कारण बाजारों में भीड़ ज्यादा रहती है। झपटमारों के डर के कारण महिलाओं का भी सुरक्षित घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। एसएसपी ने कहा कि शहर में कानून व्यव्स्था को बरकरार रखा जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.