Move to Jagran APP

भाजपा नहीं कर पाई जिले में छह मंडलों का गठन

भारतीय जनता पार्टी सीमावर्ती जिले में अभी तक मंडलों का गठन नहीं कर पाई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 03:15 PM (IST)Updated: Sun, 09 Aug 2020 03:15 PM (IST)
भाजपा नहीं कर पाई जिले में छह मंडलों का गठन
भाजपा नहीं कर पाई जिले में छह मंडलों का गठन

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : भारतीय जनता पार्टी सीमावर्ती जिले में अभी तक मंडलों का गठन नहीं कर पाई है। जिला प्रधानगी को लेकर पहले काफी समय तक कशमकश का दौर चलते रहा, लेकिन अब नए अध्यक्ष की घोषणा के बाद मंडलों का गठन नहीं हो पाया है, जबकि जिला कार्यकारिणी घोषित हो गई है। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मंडलों के प्रभारी तक नियुक्त कर दिए गए है, लेकिन अभी तक पार्टी के 12 मंडलों में से छह मंडल पुराने प्रधान के कंधों पर चल रहे है।

loksabha election banner

पार्टी नेताओं के मुताबिक पांच माह पहले जिले में मात्र छह मंडलों का गठन किया जा चुका है। इसमें गुरुहरसहाय में विकास तुल्ली को दूसरी बार प्रधान नियुक्त किया गया तो पंजेके में ओमप्रकाश, झोक मोहड़े में अमरजीत सिंह सेठी, तलवंडी भाई में अनिल अरोड़ा, फिरोजशाह में गुरप्रीत सिंह, मल्लांवाला में जस्स संधू को अध्यक्ष बनाया है।

वहीं, पार्टी की तरफ से सिटी, कैंट, देहाती, ममदोट, मक्खू, जीरा मंडल का गठन करना बाकी है। पार्टी के जिला प्रवक्ता सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा अनुशासित पार्टी है और यहां पर सभी कार्य नियमों के मुताबिक किए जाते है। जल्द ही मंडलों का गठन कर वहां अध्यक्ष घोषित कर दिए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.