Move to Jagran APP

हिदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बीरबल को प्रथम पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति फिरोजपुर द्वारा 27 नवंबर को करवाई गई हिदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उतत्र रेलवे फिरोजपुर मंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे बीरबल चंद कनिष्ठ अनुवादक ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Dec 2019 10:42 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 10:42 PM (IST)
हिदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बीरबल को प्रथम पुरस्कार
हिदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में बीरबल को प्रथम पुरस्कार

जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति फिरोजपुर द्वारा 27 नवंबर को करवाई गई हिदी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उतत्र रेलवे फिरोजपुर मंडल का प्रतिनिधित्व कर रहे बीरबल चंद, कनिष्ठ अनुवादक ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

loksabha election banner

समिति के अध्यक्ष राम कुमार गुप्ता एलडीएम ओरियंटल बैंक ने बीत दिन नराकास की छमाही बैठक में यह पुरस्कार प्रदान किया गया। इस पर मंडल रेल प्रबंधक राजेश अग्रवाल तथा अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी सुखविदर सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की तथा बधाई दी। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि राजभाषा के प्रचार-प्रसार के क्षेत्र में उत्तर रेलवे का फिरोजपुर मंडल सदैव अग्रणी रहता है। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष की उत्तर रेलवे की राजभाषा शील्ड भी फिरोजपुर मंडल को प्रदान की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.