भगवान आदिनाथ जयंती पर लगाया भंडारा
जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जयंती के उपलक्ष्य में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 05 Apr 2021 05:31 PM (IST)Updated: Mon, 05 Apr 2021 05:31 PM (IST)
संवाद सूत्र, फिरोजपुर : जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जयंती के उपलक्ष्य में श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। प्रधान प्रवीण जैन ने बताया कि मंदिर प्रांगण में सुबह ब्रह्मचारी संजय भैया और नीतिका दीदी द्वारा अभिषेक, शांतिधारा, नित्य पूजा, भक्तांबर विद्यान, भगवान का पालना व मंगल आरती करवाई गई। भगवान को नवीण पांडुक शीला पर अभिषेक करवाया गया। उसके पश्चात युवा जैन मिलन द्वारा मन्दिर के बाहर सुनील जैन व कृष्ण जैन की अध्यक्षता में भंडारे का वितरण किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें