बैलून पेंटिग से बच्चों ने रंगों को पहचाना
सिमिगो इंटरनेशनल स्कूल में बैलून पेंटिग व कोलाज मेकिग प्रतियोगिता करवाई गई। बच्चों ने रंग बिरंगे गुब्बारों के साथ पेंटिग के विभिन्न आकृतियां बनाई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 11:54 PM (IST)Updated: Fri, 24 Jan 2020 06:14 AM (IST)
संस, अबोहर : सिमिगो इंटरनेशनल स्कूल में बैलून पेंटिग व कोलाज मेकिग प्रतियोगिता करवाई गई।
बच्चों ने रंग बिरंगे गुब्बारों के साथ पेंटिग के विभिन्न आकृतियां बनाई। इसके लिए बच्चों ने रंग बिरंगे कागज के टुकड़ों का प्रयोग किया। झोपड़ी, चांद व सितारों में कोलाज विधि से रंग भरा। इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य अलग-अलग रंगों की पहचान करवाना था। स्कूल के चेयरमैन जय प्रकाश मित्तल, प्रिसिपल रजनी शर्मा व प्रशासनिक अधिकारी मोहम्मद जिया खान ने बच्चों व अध्यापकों का उत्साह बढ़ाते हुए भविष्य में भी इस प्रकार की गतिविधियों का आयोजन करने को प्रेरित किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें