Move to Jagran APP

बलबीर सिंह प्रधान व मलकीत बने महासचिव

पीडब्ल्यूडी फील्ड और वर्कशाप वर्कर यूनियन ब्रांच फिरोजपुर की बैठक शनिवार को म्यूनीसिपल पार्क फिरोजपुर में बलबीर सिंह गोखीवाला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसिज फेडरेशन फिरोजपुर के जिला प्रधान किशन चंद जागोवालिया विशेष तौर पर शामिल हुए।

By JagranEdited By: Published: Sat, 30 Jan 2021 10:27 PM (IST)Updated: Sat, 30 Jan 2021 10:27 PM (IST)
बलबीर सिंह प्रधान व मलकीत बने महासचिव
बलबीर सिंह प्रधान व मलकीत बने महासचिव

संवाद सूत्र, फिरोजपुर : पीडब्ल्यूडी फील्ड और वर्कशाप वर्कर यूनियन ब्रांच फिरोजपुर की बैठक शनिवार को म्यूनीसिपल पार्क फिरोजपुर में बलबीर सिंह गोखीवाला की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसिज फेडरेशन फिरोजपुर के जिला प्रधान किशन चंद जागोवालिया विशेष तौर पर शामिल हुए।

loksabha election banner

इस दौरान यूनियन की ओर से समिति को भंग कर सर्वसम्मति के साथ नई समिति का चुनाव किया गया, जिसमें बलबीर सिंह गोखीवाला को यूनियन का दूसरी बार प्रधान चुना गया और मलकीत सिंह साहनके को महासचिव बनाया गया। इसके अलावा काला सिंह चेयरमैन, प्रेम कुमार कामरा सीनियर उपप्रधान, अमरीक सिंह उपप्रधान, कुलवंत सिंह सचिव, स्वर्ण सिंह सहायक वित्त सचिव, हरजिंदर सिंह सहायक सचिव, रामलोट प्रैस सचिव, करनैल सिंह को सर्वसम्मति से जथेबंदी सचिव चुने गए।

रोडवेज व पनबस कांट्रैक्ट वर्कर करेंगे किसानों का समर्थन

संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : पंजाब रोडवेज/पनबस कांट्रैक्ट वर्कर्ज यूनियन की ओर से शनिवरा को वीडियो कांफ्रेंस दौरान किसान आंदोलन के समर्थन का ऐलान किया है। नेताओं ने कहा कि किसान आंदोलन को बदनाम करने की कोशिशें की जा रही है। उन्होंने कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने की मांग की।

जल सप्लाई और सैनिटेशन कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन करेगी किसानों का समर्थन

संवाद सूत्र,फिरोजपुर

: जल सप्लाई और सैनिटेशन कांट्रैक्ट वर्कर यूनियन ने किसान आंदोलन के समर्थन का ऐलान किया है। जत्थेबंदी के प्रदेश प्रधान वरिदर सिंह मोमी, प्रदेश महा सचिव कुलदीप सिंह बुढ्ढेवाल, प्रेस सचिव सतनाम सिंह फलियांवाला, प्रदेश उपप्रधान रुपिन्दर सिंह फिरोजपुर ने कहा कि केंद्र सरकार को पिछले दो महीनों से दिल्ली में में बैठे किसानों की मांगों को मंजूर करते हुए कृषि सुधार कानूनों को रद करना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.