भेड़ों को वृक्ष के नीचे बिठाने पर व्यक्ति पर जानलेवा हमला
थाना घल्लखुर्द के अंतर्गत गांव भांगर में पेड़ नीचे भेड़ों को बिठाने को लेकर झगड़ा हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jul 2020 11:10 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 11:10 PM (IST)
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : थाना घल्लखुर्द के अंतर्गत गांव भांगर में पेड़ नीचे भेड़ों को बिठाने को लेकर झगड़ा हो गया। इस झगड़े में पांच लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। पुलिस ने पांच लोगों पर मामला दर्ज किया है।
गांव भांगर के रहने वाले हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपनी भेड़ों को लेकर वृक्ष के नीचे बैठा था, तभी आरोपित लवप्रीत सिंह, तरसेम सिंह, गुरविंदर सिंह, गोरा सिंह, सोनी सिंह वहां आए और उसके साथ विवाद करने लगे और मारपीट शुरू कर दी। हरप्रीत सिंह ने बताया कि 30 जून को आरोपितों ने उसे मार देने की नीयत के साथ हमला करके जख्मी कर दिया। जख्मी का लुधियाना अस्पताल में इलाज चल रहा है। एएसआइ कुलवंत सिंह ने बताया कि उक्त आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें