घर में घुस किया व्यक्ति पर हमला, चलाई गोली
थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने रंजिश के चलते व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
संस, फिरोजपुर : थाना कुलगढ़ी की पुलिस ने रंजिश के चलते व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर बलजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में बख्शीश सिंह पुत्र गरीब दास वासी गांव नूरपुर सेठां ने बताया कि मंगलवार को जब वह अपनी पत्नी के साथ घर पर था तो आरोपित कुलविंद्र सिंह उर्फ काला वासी रुकना मुंगला ने तीन अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उस पर हथियारों से लैस होकर हमला किया। इस दौरान आरोपित ने पिस्टल से उसे मारने की नियत से फायर किए, जोकि गली में लगा। इसके अलावा आरोपियों ने कई फायर किए और पीड़ित को धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जमीन के विवाद में मारपीट के आरोप में 39 नामजद संवाद सहयोगी, फिरोजपुर: थाना ममदोट की पुलिस ने जमीन के विवाद को लेकर हुए झगड़े में 39 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सहायक थानेदार दर्शन सिंह ने बताया जमीन के विवाद को लेकर नानक सिंह उर्फ जसविन्दर सिंह वासी गांव पोजोके से मारपीट के आरोप में जोगिंद्र सिंह, गुरनाम सिंह, चिमन सिंह, जीतू, मंगा सिंह व बलविंद्र सिंह सहित 12 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं सहायक इंस्पेक्टर लखविन्द्र सिंह ने बताया कि दंपती जोगिंद्र कौर व होशियार सिंह से मारपीट के आरोप में हरबंस सिंह, चंद सिंह, गुरमीत सिंह, गुरविंद्र सिंह, संदला बाई, जरनैल सिह, जीत सिंह, जोगिंद्र सिंह, सीमा रानी, राज सिंह व जसवंत सिंह वासी राऊके के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पत्नी पर गलत निगाह रखने के शक में युवक को पीटा संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : थाना गुरुहरसहाय की पुलिस ने शक की वजह युवक से मारपीट के आरोप में सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना गुरुहरसहाय के सहायक इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में शिकायतकर्ता सिकंदर सिंह वासी चक्क मादीके ने बताया कि शिद्र सिंह को शक था कि पीड़ित उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता है। इसी कारण आरोपित राज सिंह, गुरप्रीत सिह व चार अज्ञात लोगों के साथ मिलकर पीड़ित के साथ मारपीट की, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रंवाई शुरू कर दी है।