मामूली झगड़े में मायके वालों से पति की करवा दी धुनाई
फिरोजपुर के जैमल सिंह वाला के रहने वाले एक व्यक्ति का पत्नी के साथ मामूली झगड़ा हो गया।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : फिरोजपुर के जैमल सिंह वाला के रहने वाले एक व्यक्ति का पत्नी के साथ मामूली झगड़ा हो गया। इस पर पत्नी ने मायका परिवार को बुलाकर पति की धुनाई करवा दी जिसमें वह जख्मी हो गया। यह घटना फिरोजपुर शहर के गांधी नगर की है। इस घटना में पुलिस ने पीड़ित के बयानों के आधार पर ससुराल पक्ष के चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित फरार हैं।
पुलिस को दिए बयान में तरसेम सिंह जैमल वाला ने बताया कि उसकी पत्नी रेखा के साथ उसका मामूली झगड़ा हुआ था। नौ जुलाई की रात साढ़े 10 बजे उसकी पत्नी रेखा ने अपने मायके परिवार को बुलाकर उसकी पिटाई करवा दी और जख्मी कर दिया। तरसेम सिंह ने बताया कि उसका इलाज फिरोजपुर के सिविल अस्पताल में चल रहा है। इस मामले की जांच कर रहे थाना सिटी के एएसआइ रोमन कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता के बयान पर उसकी पत्नी रेखा, शमी, सोनू निवासी ग्वाल मंडी कैंट फिरोजपुर और आशा पत्नी शमी वासियन ग्वाल मंडी कैंट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।