व्यक्ति से मारपीट करने के आरोप में पांच नामजद
थाना जीरा के अधीन आते गांव रटोल बेट में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित फरार है।
संवाद सूत्र, जीरा, (फिरोजपुर) : थाना जीरा के अधीन आते गांव रटोल बेट में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपित फरार है।
पुलिस को दिए बयानों में कुलदीप सिंह निवासी रटोल बेट ने बताया कि करीब 3 महीने पहला उसके भाई सन्दीप सिंह की जगमीत सिंह के साथ मामूली लड़ाई हुई थी। इसका राजीनामा करवा दिया था। कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपित उससे रंजिश रखता था और 9 सितंबर की रात्रि साढ़े 8 बजे जब वह अपने घर में था तो हरजिन्दर सिंह गाली गलौच कर रहा था। कुलदीप सिंह ने बताया कि जब उसे रोका तो हरजिन्दर सिंह, सुखप्रीत सिंह, बलवंत सिंह, जगमीत सिंह, गगन सिंह निवासी गांव रटोल बेट ने हमला करके जख्मी कर दिया। कुलदीप सिंह ने बताया कि उसका उपचार गुरू गोबिन्द सिंह मेडिकल कालेज फरीदकोट में चल रहा है।