पंचायती जमीन के झगड़े को लेकर व्यक्ति को पीटा
फरोजपुर की बस्ती हजारा सिंह वाली में पंचायती जमीन के झगड़े को लेकर बीते दिन लड़ाई हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मारपीट करने के आरोप में थाना ममदोट की पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : फिरोजपुर की बस्ती हजारा सिंह वाली में पंचायती जमीन के झगड़े को लेकर बीते दिन लड़ाई हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मारपीट करने के आरोप में थाना ममदोट की पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। ज्ञान सिंह निवासी बस्ती हजारा सिंह वाली दाखली मत्तड़ उताड़ के बताया कि उसका कुछ लोगों के साथ पंचायती जमीन का झगड़ा चल रहा है। 12 जुलाई 2020 को इसी झगड़े के चलते आरोपित सुखचैन सिंह, गुरपिन्दर सिंह, सुच्चा सिंह, गुरलाल सिंह, गुरप्रीत सिंह निवासी बस्ती हजारा सिंह दाखली मत्तड़ उताड़ ने उस पर हमला कर दिया और उसे जख्मी कर दिया।
वहीं गांव शहतूत में एक व्यक्ति की मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयानों में सुकरपाल सिंह निवासी गांव तूत ने बताया कि आरोपित सुखमन्दर सिंह गली में बिना वजह चक्कर मारता था। पांच जुलाई की शाम को जब उसकी तरफ से उसे रोका गया वह उसके साथ झगड़ा करने लगा और आरोपित सुखमन्दर सिंह और बहादर सिंह निवासी गांव तूत ने उसके घर आकर उसकी पिटाई कर दी।