पंजाब में Pakistan border पर पहुंचे थल सेनाध्यक्ष नरवाणे, बढ़ाया सैनिकों का मनोबल
थलसेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवाणे ने मंगलवार को पंजाब केे पाकिस्तान सीमा से लगते क्षेत्रों का दौरा किया। उन्हांने फिरोजपुर व अमृतसर बार्डर का दौरा कर सैनिकों का मनोबल बढ़ाया।
फिरोजपुर, जेएनएन। भारतीय थल सेना अध्यक्ष जनरल एमएम नरवाणे मंगलवार को पंजाब के पाकिस्तान बार्डर क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। जनरल नरवाणे पंजाब के फिरोजपुर और अमृतसर के पाकिस्तान बार्डर स्थित पोस्ट पर पहुंचे। उन्होंने इस दौरान सीमा की सुरक्षा और युद्ध की तैयारियों का जायजा लिया। जनरल नरवाणे जवानों से भी रूबरू हुए और उनके मनोबल को बढ़ाया। इस दाैरान उनके साथ कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी थे।
भारतीय थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवाणे ने पिछले दिनों लद्दाख सहित अन्य स्थानों पर भारत-चीन बार्डर के दौरे किए थे। वहां उन्होंने युद्ध और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया था। उसके बाद वह पाकिस्तान बार्डर क्षेत्रों केे दौरे कर रहे हैं। वह जम्मू-कश्मीर का भी पिछले दिनों दौरा किया था और वहां सेना की तैयारियों की समीक्षा की थी। इसके बाद अब वह पंजाब के पाकिेस्तान बार्डर से लगते क्षेत्र के दौरे पर आए।
थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवाने का फिरोजपुर और अमृतसर बार्डर सैन्य छावनियों में पहुंचनेपर परंपरागत तरीक से स्वागत किया गया। इसके बाद उन्हाेंने पोस्टाेंं व बार्डर क्षेत्रों का निरीक्षण किया। यात्रा के दौरान जनरल एमएम नरवाणे के साथ सीओ लेफ्टिनेंट जनरल आरपी सिंह भी मौजूद थे।
थल सेनाध्यक्ष जनरल नरवाणे ने इस दौरान पश्चिमी सीमा पर परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने सैनिकों के साथ मुलाकात थी की और उन्हें कोरोना काल के दौरान हिम्मत बनाए रखने को प्रेरित किया। उन्होंने जवानों और अधिकारियों से सीमा पर हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा।
जनरल एमएम नरवाने के दौरे के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल संजीव शर्मा, कॉर्प्स कमांडर और जीओसी ऑफ पैंथर एंड गोल्डन एरो डिवीजन भी साथ थे। जनरल नरवाणे ने उनसे बार्डर के हालात पर कड़ी नजर बनाए रखने को कहा। उन्होंने सैनिकों के साथ बातचीत की और उनके मनोबल को बढ़ाया। उन्होंने जवानों के अदम्य साहस बहादुरी को सराहा। इसके साथ ही कर्तव्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें: Punjab केे मंत्री का सुखबीर पर बड़ा हमला, कहा-गुरमीत को भेजी थी गुरु गोबिंद सिंह जैसी पोशाक
यह भी पढ़ें: डेरा सच्चा सौदा के बयान से बढ़ी सुखबीर बादल की परेशानी, जाखड़ बोले- पंथ से निष्कासित किया जाए
यह भी पढ़ें: बेअदबी कांड: डेरे सच्चा सौदा ने कहा- चुनाव में शिअद को समर्थन किया था, इसलिए फंसाया जा रहा
यह भी पढ़ें: राफेल अंबाला से इसी माह से भरेगा उड़ान, पार्ट्स आने शुरू, एयरबेस पर नए हैंगरों का निर्माण
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें