Move to Jagran APP

आप के प्रत्याशी करोड़पति, भाजपा के प्रत्याशी के पास छह लाख की घड़ियां

चुनाव आयोग को दी संपत्ति की जानकारी में विभिन्न पार्टीयो के प्रत्याशियो की संपति सहित अन्य रिकार्ड पर नजर दौड़ाई जाए तो सभी प्रत्याशी आर्थिक रूप से सम्पन्न हैं।

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 10:37 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 10:37 PM (IST)
आप के प्रत्याशी करोड़पति, भाजपा के प्रत्याशी के पास छह लाख की घड़ियां
आप के प्रत्याशी करोड़पति, भाजपा के प्रत्याशी के पास छह लाख की घड़ियां

तरूण जैन, फिरोजपुर : चुनाव आयोग को दी संपत्ति की जानकारी में विभिन्न पार्टीयो के प्रत्याशियो की संपति सहित अन्य रिकार्ड पर नजर दौड़ाई जाए तो सभी प्रत्याशी आर्थिक रूप से सम्पन्न हैं। फिरोजपुर शहरी से आप के उम्मीदवार रणबीर सिंह भुल्लर करोड़ो के मालिक है। उनके पास चल संपत्ति 17 लाख 42 हजार की है, जबकि अचल संपत्ति 2.18 करोड़ है। खुद को आम कहलवाने वाले भुल्लर के पास पांच लाख की लागत का 100 ग्राम सोना है। इतना ही नही जमीन-जायदाद रूप से भी वह पूरे सम्पन्न है। उनके ऊपर वर्ष 2020 में कोविड-19 के दौरान धरना लगाने के आरोप में मामला भी दर्ज हुआ था। वह 8.19 लाख के कर्जाई भी है।

loksabha election banner

27.85 करोड़ के मालिक हैं नरेश कटारिया

जीरा के आप प्रत्याशी नरेश कटारिया पर दो अपराधिक मामले दर्ज है। चुनाव आयोग को दी जानकारी में उन्होंने बताया कि उनके पास 1.97 लाख का 40 ग्राम सोना है और वह 27.85 करोड़ के मालिक है, जबकि उनकी पत्नी के पास 88 ग्राम सोना 4.40 लाख का है और वह 4.66 करोड़ की मालिक है। उनके पास काफी जमीन-जायदाद होने के अलावा गाडिय़ो का शौक भी रखते है। इससे पहले वह 2007 में काग्रेस के विधायक रह चुके है। नरेश कटारिया पर गाड़ियो का 13.38 लाख रूपए का कर्ज है। राणा सोढी के पास छह लाख घडि़यां व सात लाख की गन

गुरुहरसहाय से चार बार विधायक रह चुके राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पर कोई भी अपराधिक मामला दर्ज नहीं है। राणा के पास 50 ग्राम तो उनकी पत्नी टीना सोढ़ी के पास 16 लाख का 650 ग्राम सोना है। राणा सोढ़ी के पास सात लाख की गन, छह लाख की घड़िया, 80 हजार का मोबाइल है। राणा के पास होंडा अकोरड़ सिर्फ एक गाड़ी है। उनके पास विभिन्न गावो में खेती योग भूमि के अलावा कई प्लाट भी है। राणा दसवीं पास है और शूटर है। चार करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं सेखों

अकाली सरकार में मंत्री रह चुके जीरा के प्रत्याशी 78 वर्षीय जनमेजा सिंह सेखों पर हाईवे रोकने का मामला दर्ज है और उनके पास 1.68 लाख रूपए कैश है। गाड़ियो के शौकीन सेखो के पास 82.91 लाख की बीएमडब्ल्यू, इनोवा, थार कार है और ज्वैलरी के भी वह शौकीन है। उनके पास चार करोड़ की अचल संपत्ति है तो वहीं विभिन्न बैंको के सेखो 493.50 लाख के कर्जाई भी है। वह राजस्थान के संगेरिया से मात्र हायर सैकेंडरी पास है। फिरोजपुर में 10 प्रत्याशियों ने भरे नामांकन संवाद सहयोगी, फिरोजपुर : विधानसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को जिले की चार विधानसभा सीटों से 10 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें से छह नामांकन फिरोजपुर शहरी हलके से हैं, जबकि गुरुहरसहाय से एक व जीरा में तीन नामांकन दाखिल करवाए गए। इसके अलावा फिरोजपुर देहाती में कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया।

जिला चुनाव अफसर -कम -डिप्टी कमिश्नर गिरिश दयालन ने बताया कि विधानसभा हलका फिरोजपुर शहरी से आम आदमी पार्टी से रणबीर सिंह और कुलदीप सिंह, बीजेपी से राणा गुरमीत सिंह सोढी और रघुबीर सिंह सोढी और शिरोमणि अकाली दल से रोहित वोहरा और राज कुमार वोहरा ने नामांकन दाखिल किए। इन नामांकन में कवरिग प्रत्याशी भी शामिल हैं ।

इसी तरह विधान सभा हलका गुरुहरसहाय से आजाद के तौर पर मनोज कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल करवाया है और विधानसभा हलका जीरा से आम आदमी पार्टी से नरेश कटारिया, शिरोमणि अकाली दल बादल से जनमेजा सिंह सेखों और प्रीतइंदर सिंह सेखो ने नामांकन पत्र दाखिल करवाए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.