35 अधिकारी व कर्मचारी मिले गैर हाजिर
एडीसी रणजीत सिंह ने बुधवार को जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स के दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया।
By JagranEdited By: Published: Wed, 11 Dec 2019 10:48 PM (IST)Updated: Thu, 12 Dec 2019 06:06 AM (IST)
जागरण संवाददाता, फिरोजपुर : एडीसी रणजीत सिंह ने बुधवार को जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स के दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दफ्तरों में 35 अधिकारी और कर्मचारी गैर हाजिर मिले। रणजीत सिंह ने बताया कि डीसी कार्यालय की अलग-अलग शाखाओं, खजाना, जिला खुराक, सप्लाई विभाग और सिविल सर्जन के दफ्तर आदि की जांच की गई। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त हिदायतें दी कि यदि दूसरी जांच के दौरान कोई भी गैर हाजिर पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सुबह नौ से शाम पांच बजे तक अपनी हाजिरी यकीनी बनाने की सभी को हिदायत दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें